चमकती त्वचा के लिए हिंदी में ब्यूटी टिप्स

Beauty Tips in Hindi for Glowing Skin

चमकती त्वचा के लिए हिंदी में ब्यूटी टिप्स

Beauty Tips in Hindi for Glowing Skin

Beauty Tips in Hindi for Glowing Skin : घर में बेसिक चीज़ों से फेस मास्क बनाना बहुत ही आसान है। घर में बनाये गए फेस मास्क बहुत ही आसानी से और बिना ज्यादा कुछ खर्च के बनाये जा सकते है, और इनका कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं होता है। घर में स्किन फेयर करने के बहुत से तरीके है, इनके लिए basic integrants हमे अपने आस पास ही मिल सकते है।, इन सबका इस्तेमाल करके हम बहुत उपयोगी फेस मास्क बना सकते है। हमने अपने इस पोस्ट में ऐसे ही कुछ फेस मास्क बनाने के तरीके बताए है, जिससे आपकी skin फेयर और glow करेगी।

बादाम फेस मास्क गोरी और चमकती त्वचा के लिए

Almond face mask

सामग्री: 

  • 3 से 4 बादाम
  • दूध, बादाम को गोलने के लिए।

तैयारी:

सुबह के समय तीन से चार बादाम पानी में भिगोने रख दे। आप बादाम की संख्या बड़ा भी सकते है अपने उपयोग अनुसार, अगर आप अपने दूसरे body parts पर भी इस पेस्ट का इस्तेमाल करना चाहते है तो ज्यादा बादाम ले सकते है। रात को इन बादाम को दूध के साथ मिला कर मसल दे और एक पतला से पेस्ट तैयार कर ले, और इस पेस्ट को अपने face पर सही तरीके से लगाए। और अपने चेहरे को पूरी रात न छुए। सुबह के समय अपने चेहरे को ठन्डे पानी से अछि तरह धो ले। इस face मास्क से आपकी skin पर चमक और ग्लो आ जाएगा। यह घरेलु नुस्का आपकी skin को मुलायम और कोमल भी बनाएगा।
सूखी skin के लिए आप इसे रोज़ use करे। Oily स्किन के लिए आप इसे हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करे।

ककड़ी और नींबू का रस का फेस मास्क

Cucumber and lime juice face mask

ककड़ी का बहुत बढ़िया लाइटिंग इफ़ेक्ट होता है। यह धूप से जली हमारी skin को सही करती है।  नीबू के रस के साथ मिलाने पर इसका असर काफी बढ़ जाता है। यह oily skin के लिए काफी लाभदायक होती है।

सामग्री: 

  • एक चम्मच ककड़ी का रस
  • एक चम्मच नीबू का रस
  • एक चम्मच हल्दी
  • एक चम्मच ग्लिसरीन (सूखी त्वचा के लिए)

तैयारी:

सारी सामग्री को मिला कर एक पेस्ट तैयार कर ले और उसके बाद उसे अपने चेहरे पर मले। आप इस पेस्ट को अपनी आँखों के नीचे भी लगाये। पेस्ट को cotton  बॉल्स की मदद से लगाए और 15 मिनट के लिए छोड़ दे और उसके बाद ठन्डे पानी से मुँह धोए। बेहतर परिणाम के लिए फेस मास्क को रोज़ाना एक हफ्ते तक इस्तेमाल करे। यह फेस मास्क oily skin के लिए बेस्ट है।   अगर आपकी स्किन ड्राई है तो पेस्ट में थोड़ा सा glycerin मिला कर इस्तेमाल करे।

बेसन का फेस पैक गोरी और चमकदार त्वचा के लिए

Gram flour face pack

सामग्री: 

  • एक चम्मच बेसन (बेसन)
  • एक चम्मच नीबू का रस
  • एक चम्मच हल्दी
  • गुलाब जल mix करने के लिए

तैयारी:

सारी सामग्री को एक साथ मिला ले और एक पेस्ट तैयार कर ले। इसे अपने चेहरे पर लगाए और कुछ देर के लिए छोड़ दे। इसके बाद अपना चेहरा ठन्डे पानी से धो ले। यह फेस मास्क हर तरह की स्किन के लिए उपयोगी है। यह फेस मास्क आपको बहुत अच्छे रिजल्ट देगा गोरी और चमकदार त्वचा के लिए। यह आपकी skin को स्मूथ और सिल्की बनाने में भी मदद करेगा।

केले का फेस मास्क गोरी और चमकती त्वचा के लिए

Banana face mask

सामग्री: 

  • आधा केला मैश किए हुए
  • एक सफेद अंडा
  • एक चम्मच दही

तैयारी:

केले को अच्छे से मसल ले और इसमें सफ़ेद अंडा और दही मिला ले। और इसे अपने चेहरे पर लगाए और इसके 15 मिनट बाद अपने चेहरा धोए। केला skin को glow करने में बहुत मदद करता है। यह आपको किसी पार्लर जैसा अनुभव देगा। इसे इस्तेमाल करे और आपको पार्लर जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

बाबूना चाय फेस मास्क गोरी त्वचा के लिए

Camomile tea face mask

सामग्री: 

  • बाबूना चाय
  • 1 चम्मच दलिया पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच हनी
  • 2 बूँदें बादाम का तेल

तैयारी:

कैमोमाइल चाय व दलिया के mixture को समान भाग में बात कर ( एक /चौथाई कप ) मिक्स कर ले , और इसके बाद इसमें दो बूंद बादाम का तेल और दो चम्मच शहद मिला ले। इस फेस मास्क से आपकी skin गोरी तथा नैचुरली glow करेगी हर दिन दस से पंद्रह मिनट उसे करने से।

5 मिनट वाला फेस मास्क गोरी त्वचा के लिए

Face mask

सामग्री: 

  • 2 बड़े चम्मच हनी
  • 2 बड़े चम्मच नीबू का रस

तैयारी:

दोनों सामग्री को मिला ले और फिर अपने चेहरे पर लगा कर आधे घंटे के लिए छोड़ दे। इसके बाद अपने चेहरे को पानी से धो ले। आप इस तरीके से अपनी त्वचा को गोरा व नैचुरली ग्लो पा सकते है।

ककड़ी और तरबूज वाला फेस मास्क गोरी और चमकती त्वचा के लिए

Cucumber and watermelon face mask

सामग्री: 

  • 2 बड़े चम्मच ककड़ी का रस
  • 2 बड़े चम्मच तरबूज का रस
  • 1 चम्मच दही
  • 1 चम्मच दूध पाउडर

तैयारी:

सारी सामग्री को एक साथ मिला ले और अपने चेरहे पर 15 मिनट तक लगाए रखे। तरबूज आपके चेरहे को साफ़ रखने में मदद करेगा। यह दाग धब्बे हटाएगा और एक toner की तरह काम करेगा। ककड़ी का जूस skin की चमक बढ़ाएगा। दही आपकी skin को कोमल बनाएगी। दूध इन सब को मिलाने का काम करेगा और आपकी त्वचा को साफ़ और चमक लाएगा। यह एक बेहतरीन फेस मास्क है , जो आपकी skin को गोरी और चमकदार बनाएगा।  आपको इस फेस मास्क का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए और एक बेतहर परिणाम देखने चाहिए।

ब्रेड क्रम्स फेस मास्क गोरी और चमकती त्वचा के लिए

Bread crumbs face mask

सामग्री: 

  • Bread Crumbs
  • मलाई (दूध क्रीम)

तैयारी:

मलाई और ब्रेड क्रम्स को मिला कर दो मिनट के लिए रख दे। ब्रेड क्रम्स कुछ देर में soft हो जाएंगे। इस फेस मास्क को अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाए रखे और गोरी और glowing त्वचा पाए।

छाछ फेस मास्क गोरी और चमकती त्वचा के लिए

Buttermilk face mask

सामग्री: 

  • छाछ 1 कप
  • 3 बड़े चम्मच फूल

तैयारी:

फूलो को एक घुछा ले और उसे छाछ के साथ मिला कर आधा घंटा काम आँच पर गरम कर ले। इसके बाद mixture को ठंडा होने के लिए छोड़ दे। इस फेस मास्क को अपने चेहरे पर लगाए।  यह आपकी skin से गन्दगी निकलेगा और आपको गोरी और ग्लोइंग स्किन देगा।

चिरोंजी सूरजमुखी के बीजों का फेस मास्क गोरी और चमकती त्वचा के लिए

Chiroinji sunflower seeds face mask

सामग्री: 

  • 3 बड़े चम्मच चिरोंजी के बीज
  • दूध सोख करने के लिए

तैयारी:

चिरोंजी (सूरजमुखी के बीज) को दूध के साथ रात में भिगोने के लिए रख दे। सुबह होने पर इसे पीस ले और कुछ केसर मिला ले। इस फेस मास्क को रोजाना अपने चेहरे पर लगाए। यह फेस मास्क आपकी सवाली त्वचा को गोरा करने में बहुत कारगर है। इसका लगातार उपयोग करने से आपकी स्किन में नेचुरल गोरापन आएगा।

दूध फेस मास्क गोरी और चमकती त्वचा के लिए

Milk face mask

सामग्री: 

  • 3 बड़े चम्मच दूध
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • हल्दी (एक चुटकी)

तैयारी:

ऊपर दी गई सामग्री का एक पेस्ट तैयार कर ले।  इसे अपने चेहरे पर लगा कर सूखने के लिए छोड़ दे।  इसके बाद इसे ठन्डे पानी से धो ले।  यह तरीका आपकी skin को घर में गोरा करने का बहुत आसान तरीका है।

दलिया वाला फेस मास्क गोरी और चमकती त्वचा के लिए

Oatmeal face mask

सामग्री: 

  • 2 बड़े चम्मच दलिया
  • 1 बड़ा चम्मच टमाटर का रस
  • 2 बड़े चम्मच दही

तैयारी:

दलिये , टमाटर के रस और दही का एक पेस्ट तैयार कर ले।  इसे अपने चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाए। इसके बाद इसे ठन्डे पानी से धो ले। यह आपके चेहरे से गन्दगी और dead स्किन हटा देगी और आपकी skin को नेचुरल ग्लो प्रदान करेगी।

आलू और नींबू फेस मास्क गोरी और चमकती त्वचा के लिए

Potato and lemon face mask

सामग्री: 

  • आलू का रस
  • नींबू का रस

तैयारी:

दोनों जूसो को समान मात्रा में मिला ले। इसके बाद अपने body parts पर लागाये जहाँ जहाँ धूप से कालिमा पड़ गई हो। 15 मिनट इंतज़ार करे और उसके बाद पानी से धो ले। यह तरीका आपकी skin को गोरा तथा सूरज से जाली skin को साफ़ करेगा। दोनों पदार्थ बहुत अच्छे skin लाइटनिंग agents है।

मलाई और केसर वाला फेस मास्क गोरी और चमकती त्वचा के लिए

Milk cream and Saffron face mask

सामग्री: 

  • 2 बड़े चम्मच दूध क्रीम
  • केसर

तैयारी:

केसर को मलाई के साथ मिला ले और पूरी रात के लिए छोड़ दे। सुबह होते ही मलाई को घोल ले और उंगलियो से अपने चेहरे पर लगाए। यह तरीका आपकी skin को चमकदार और skin को नैचुरली glow प्रदान करेगा। आप चाहे तो नीबू की कुछ बूंदे भी मिला सकते है।

सूखे संतरे के छिलके और दही का फेस मास्क गोरी और चमकती त्वचा के लिए

Dried orange peel and curd face mask

सामग्री: 

  • सूखे संतरे के छिलके
  • 2 बड़े चम्मच दही

तैयारी:

थोड़े से संतरे के छिलके ले, उन्हें कुछ time के लिए धूप में सूखा ले और इसके बाद उन्हें मसल कर उनका पाउडर तैयार कर ले। यह संतरे के छिलके फेस पैक के रूप में बहुत ही अच्छे परिणाम देते है। यह फेस को golden glow देते है। सूखे हुए संतरे के छिलके को दही की  और उसका एक पेस्ट तैयार कर ले। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाए और 20 मिनट के लिए छोड़ दे। इसके बाद चहरे को गुनगुने पानी से घो ले। यह फेस पैक आपकी skin को गोरा करने तथा स्किन के दाग धबे हटाने में बहुत उपयोगी है, इसके लगातार इस्तेमाल से चहरे की झुर्रियां भी गायब हो जाती है।

चावल और दूध फेस मास्क गोरी और चमकती त्वचा के लिए

Rice and milk face mask

सामग्री: 

  • चावल दूध में भिगो हुए और 2 बड़े चम्मच पीसे हुए
  • 2 बड़े चम्मच दूध

तैयारी:

दूध में चावल दो घण्टे के लिए भिगोये। इसके बाद इसे कूट कर दानेदार पेस्ट बनाये। इसे अपने चेहरे पर लगाए और कुछ मिनट के लिए छोड़ दे , इसके बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो ले। यह face scrub आपकी त्वचा को कोमल और चमकदार बनाएगा। आप इस फेस मास्क में थोड़ा सा नींबू का रस भी मिला सकते है।

अखरोट के पाउडर और दूध से बना फेस मास्क गोरी और चमकती त्वचा के लिए

Walnut powder and milk cream

सामग्री: 

  • 2 बड़े चम्मच अखरोट का पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच दूध क्रीम
  • 1 बड़ा चम्मच हनी
  • 1 चम्मच नीबू का रस

तैयारी:

सारी सामग्री को मिला कर एक पेस्ट बना ले। फेस मास्क तैयार होने के बाद इसे अपने चेहरे पर मले और 20 मिनट के लिए छोड़ दे। इसके बाद अपने चेहरे को एक बार और मले और अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो ले। यह फेस मास्क आपकी त्वचा से गन्दगी निकाल देगा और साथ ही dead cells को भी। यह फेस मास्क आपकी skin को गोरा और चमकदार बनाएगा।

चमेली के फूल से बना फेस मास्क गोरी और चमकती त्वचा के लिए

Jasmine flower face mask

सामग्री: 

  • ताजा चमेली के फूल
  • 2 बड़े चम्मच दही
  • 1 बड़ा चम्मच चीनी

तैयारी:

ताज़े चमेली के फूलों मसल ले और उसके बाद दही और चीनी के साथ मिला ले। इसे इसके बाद 15 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाए रखे। यह फेस पैक sensitive स्किन को गोरा करने के लिए बहुत कारगर है।

शहद और टमाटर से बना फेस मास्क गोरी और चमकती त्वचा के लिए

Honey and tomato face pack

सामग्री: 

  • 1 मसला हुआ टमाटर
  • 2 बड़े चम्मच शहद
  • 1 चम्मच नींबू का रस

तैयारी:

मसले हुए टमाटर को शहद के साथ मिला ले। इस घोल में एक चम्मच नींबू का रस मिला कर दूबारा मिला ले। यह फेस मास्क एक बेतहरीन cleanser की तरह काम करता है। नींबू का रस और टमाटर आपकी स्किन टोन को चमकदार बना देंगे और आपके चेहरे पर एक नयी चमक लाएंगे।  शहद आपकी चेहरे की गन्दगी को दूर करेगा और आपको instant glow देगा।

पाउडर दूघ और बादाम तेल से बना फेस मास्क गोरी और चमकती त्वचा के लिए

Powder milk and almond oil face pack

सामग्री: 

  • 1 बड़ा चम्मच पाउडर दूध
  • बादाम के तेल का आधा बड़ा चम्मच
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • 1 चम्मच शहद

तैयारी:

यह फेस मास्क ड्राई स्किन के लिए सबसे।  सबसे पहले सारी सामग्री को मिला ले और फिर अपने चेहरे पर लगाए। इसके बाद आधे घण्टे का इंतज़ार करे और अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धोए। आपकी सांवली त्वचा में चमक आ जाएगी और आप बहुत फ्रेश महसूस करेगे।

Beauty Tips in Hindi for Glowing Skin: ऊपर दिए गए सभी फेस मास्क गोरी और चमकती त्वचा के लिए बहुत लाभकारी है और कई सालो से उपयोग में लाये जा रहे है। यह सारे फेस मास्क आसानी से घर में बनाए जा सकते है और बहुत सस्ते सामानों से। इनका कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं है और यह सब बहुत बढ़िया परिणाम देते है।

Related Posts

One thought on “चमकती त्वचा के लिए हिंदी में ब्यूटी टिप्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.