बड़ा कौन Akbar Birbal Stories in Hindi

बड़ा कौन Akbar Birbal Stories in Hindi : बादशाह अकबर का दरबार लगा हुआ था। दरबारीगण शान्त भाव से बैठे थे। हमेशा की तरह अचानक अकबर के मन में प्रश्न पूछने की इच्छा हुई। उन्होंने अपने एक दरबारी से प्रश्न किया “बताओ, कौन बड़ा है भगवान इंद्र या मैं ?” ‘भगवान इंद्र, महाराज।” तुरंत उत्तर मिला। “ऐसा कहने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई?” अकबर क्रोधित होकर बोले। अकबर ने दूसरे दरबारी से पूछा “कौन बड़ा है- भगवान इंद्र या मैं ?” “आप बड़े हैं, बल्कि आप तो सबसे बड़े हैं, महाराज!” दूसरे दरबारी ने उत्तर दिया। ‘अच्छा इसे प्रमाणित करो,” बादशाह ने चुनौती दी। जिस समय सवाल-जवाब का यह दौर चल रहा था उस समय तक बीरबल दरबार में उपस्थित नहीं हो पाए थे।

इसे भी पढ़े : विधवा की किस्मत Akbar Birbal Stories in Hindi

बड़ा कौन Akbar Birbal Stories in Hindi : इसलिए दरबारीगण बादशाह की चुनौती से घबरा रहे थे, तभी बीरबल ने दरबार में प्रवेश किया। उसने सारी घटना सुनी और कहा “यह सिद्ध करना तो बहुत आसान है, महाराज। बल्कि भगवान ब्रह्मा ने भी इस दुविधा का सामना किया था। तब उन्होंने दो मूर्तियाँ बनाने का आदेश दिया, जिनमें से एक आपकी थी और दूसरी भगवान इंद्र की। यह देखने के लिए कि कौन-सी मूर्ति बड़ी तथा विशाल है, मूर्तियों को स्वर्ग के पैमाने पर रखा गया। आपकी मूर्ति अधिक भारी थी, इसलिए वह धरती की ओर झुक गई, और इसके विपरीत भगवान इंद्र की मूर्ति हल्की थी इसलिए वह आकाश की और उठ गई। अत: भगवान इंद्र स्वर्ग के राजा हैं और आप धरती को” बादशाह अकबर बीरबल के शब्दों को सुनकर बहुत प्रभावित हुए और खिलखिलाकर हँस पड़े।

और कहानियों के लिए देखें : Akbar Birbal Stories in Hindi

Share
Published by
Hind Patrika

Recent Posts

Go2win रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | 2024 | Hind Patrika

Go2Win - भारतीय दर्शकों के लिए स्पोर्ट्सबुक और कैसीनो का नया विकल्प आज के दौर…

3 months ago

Ole777 रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | 2023

Ole777 समीक्षा  Ole777 एक क्रिप्टो वेबसाइट  (crypto gambling website) है जिसे 2009 में लॉन्च किया…

2 years ago

मोटापा कैसे कम करें- 6 आसान तरीके – 6 Simple Ways for Weight Loss

मोटापे से छुटकारा किसे नहीं चाहिए? हर कोई अपने पेट की चर्बी से छुटकारा पाना…

2 years ago

दशहरा पर निबंध | Dussehra in Hindi | Essay On Dussehra in Hindi

दशहरा पर निबंध | Essay On Dussehra in Hindi Essay On Dussehra in Hindi : हमारे…

3 years ago

दिवाली पर निबंध | Deepawali in Hindi | Hindi Essay On Diwali

दिवाली पर निबंध  Hindi Essay On Diwali Diwali Essay in Hindi : हमारा समाज तयोहारों…

3 years ago

VBET 10 रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | जनवरी 2022 | Hind Patrika

VBET एक ऑनलाइन कैसीनो और बैटिंग वेबसाइट है। यह वेबसाइट हाल में ही भारत में लांच…

3 years ago