महात्मा गांधी का परिवार

महात्मा गांधी का परिवार : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। गुजरात में यह प्रथा है कि पुत्र के । नाम के साथ पिता का नाम जोड़ा जाता है। उनके पिता का नाम करमचंद था। वे राजकोट राज्य के प्रधान मंत्री थे। गुजरात के पोरबंदर नगर में उनका परिवार सम्मानित लोगों में गिना जाता था। उनके पिता कठोर स्वभाव के थे।
| मोहनदास की मां बहुत ही धर्म-परायण महिला थीं। उनकी प्रकृति अत्यंत सहज और सरल थी। नियमित रूप से वे भगवान विष्णु के मंदिर में पूजा करने जातीं। पूजा-पाठ किए बिना वे भोजन तक नहीं करती थीं। दान-पुण्य, व्रत-उपवास, कथा-वार्ता और दीन-दुखियों की सेवा करना उनका नित्य कर्म
था। वे स्नेह, शक्ति और अहिंसा की साक्षात मूर्ति थीं। उनका नाम पुतलीबाई था। 1. मोहनदास गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 ई. को पोरबंदर में हुआ था। प्राचीन काल में इसे सुदामापुरी के नाम से जाना जाता था। मोहनदास गांधी अपने दो बड़े भाइयों और एक बहन से छोटे थे। गांधी जी का परिवार अपनी स्वामी भक्ति और ईमानदारी के लिए प्रसिद्ध था।

महात्मा गांधी का परिवार

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.