Akbar ka vesh: एक दिन अकबर बीरबल को डराने के लिए डरावना वेश धारण करना चाहते थे। उन्होंने एक राक्षस का वेश बनाया जिसका भयानक सिर, कई लंबे और पैने दाँत तथा काला रंग किसी भी व्यक्ति को डरा सकते थे। इस वेश की धारण करके बादशाह अकबर अचानक बीरबल के घर जा पहुँचे। परंतु बीरबल बहुत चतुर थे। उन्होंने वेश बदले बादशाह को तुरंत पहचान लिया। घर में उन्होंने बादशाह का बहुत स्वागत किया और महल के अंदर ले गए। बीरबल बहुत खुश लग रहे थे। बादशाह को जल-पान देने के बाद वह सोच में पड गए। ऐसा देखकर बादशाह अकबर ने बीरबल से पूछा “बीरबल मैं देख रहा हूँ कि पहले तो तुम बहुत प्रसन्न थे परंतु अब परेशान और गहरी सोच में लग रहे हो? क्या बात है?” “महाराज आप बिल्कुल सही हैं। आपको अतिथि के रूप में देखकर मैं बहुत प्रसन्न था। परंतु अब मैं चिंतित हूँ। मैं यह नहीं समझ पा रहा कि आपने यह वेश किस कारण बनाया है। किससे डरकर आपने अपने आपको इस वेश में छिपा रखा है?” बीरबल की बात सुनकर बादशाह अकबर लज्जित हो गए। उन्होंने सोचा कि “बीरबल मुझसे डरने के स्थान पर यह सोच रहा है कि मैंने किसी अन्य से डरकर यह वेश बनाया है!”
और कहानियों के लिए देखें : Akbar Birbal Stories in Hindi
Go2Win - भारतीय दर्शकों के लिए स्पोर्ट्सबुक और कैसीनो का नया विकल्प आज के दौर…
Ole777 समीक्षा Ole777 एक क्रिप्टो वेबसाइट (crypto gambling website) है जिसे 2009 में लॉन्च किया…
मोटापे से छुटकारा किसे नहीं चाहिए? हर कोई अपने पेट की चर्बी से छुटकारा पाना…
दशहरा पर निबंध | Essay On Dussehra in Hindi Essay On Dussehra in Hindi : हमारे…
दिवाली पर निबंध Hindi Essay On Diwali Diwali Essay in Hindi : हमारा समाज तयोहारों…
VBET एक ऑनलाइन कैसीनो और बैटिंग वेबसाइट है। यह वेबसाइट हाल में ही भारत में लांच…