Moral Stories in Hindi

बुरे काम का बुरा ही परिणाम होता है | Bure Kaam Ka Bura Hi Parinaam Hota Hain

बुरे काम का बुरा ही परिणाम होता है | Bure Kaam Ka Bura Hi Parinaam Hota Hain

बुरे काम का बुरा ही परिणाम होता है | Bure Kaam Ka Bura Hi Parinaam Hota Hain : पुराने समय की बात है। किसी नगर में एक दुष्ट राजा का राज्य था। वह बड़ा कठोर था। उसकी प्रजा दिन-रात उसके मरने की कामना करती रहती थी। प्रजाजनों ने राजा का नाम ही ‘निष्ठुर राजा’ दे रखा था।

Also Check : Very Motivational Quotes

एक दिन आश्चर्यजनक घटना हुई। राजा ने अपनी प्रजा को महल के आगे इकट्ठा किया और बोला – ‘मैं जानता हूं कि तुम लोग मेरे दुव्र्यवहार से त्रस्त हो, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि अब मैं बदल गया हूं। तुम्हें जरा भी नहीं सताऊंगा। अब तुम सब सुख-शांति से रहो।”
राजा की बात पर प्रजा को विश्वास नहीं हुआ। कानाफूसी होने लगी – ‘जरूर यह इस दुष्ट की कोई चाल है हो सकती है वह जल्दी फिर परेशान करे।’ पर यह क्या? ऐसी शंकाएं व्यर्थ सिद्ध हुई। राजा तो सचमुच बदल गया था। वह बड़ा दयालु हो गया। जैसे – जैसे दिन बीत रहे थे उसका आचरण और भी अच्छा होता गया। अब प्रजा बड़ी प्रसन्न थी।

Also Check : Pollution Slogans in Hindi 


बुरे काम का बुरा ही परिणाम होता है | Bure Kaam Ka Bura Hi Parinaam Hota Hain : एक दिन साहस करके द्वारपाल ने राजा से पूछा – ‘महाराज, क्षमा करें! पर क्या करूं मन नहीं माना। मैं यह जानना चाहता हूं कि आप में इतना परिवर्तन आया कैसे?’ राजा ने उसकी जिज्ञासा को शांत करने के लिए मुस्कराते हुए बताया – ‘मैं एक दिन घुड़सवारी कर रहा था कि अचानक मैंने देखा एक लोमड़ी के पीछे कुत्ता दौड़ रहा है। कुत्ते ने उसे काट लिया। लोमड़ी लंगड़ी तो हुई, पर किसी तरह एक घर में घुसकर उसने अपने प्राण बचा लिए। कुत्ता अभी दूर नहीं जा पाया था कि एक आदमी ने पत्थर मारकर उसे भी लंगड़ा बना दिया। वह आदमी अभी गया ही था कि उधर से आ रहे घोड़े ने लात मारकर उसे लंगड़ा कर दिया। और अब घोड़ा दौड़ रहा था तो एक गड्ढे में उसका पैर आया और गिरकर वह भी लंगड़ा हो गया। यह देखकर मेरी आंख खुली और मैं समझ गया कि ‘बुरे काम का बुरा ही परिणाम होता है’, तभी से मैं सुधर गया।’

Also Check : Motivational Thoughts in Hindi and English

Share
Published by
Hind Patrika

Recent Posts

Go2win रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | 2024 | Hind Patrika

Go2Win - भारतीय दर्शकों के लिए स्पोर्ट्सबुक और कैसीनो का नया विकल्प आज के दौर…

3 months ago

Ole777 रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | 2023

Ole777 समीक्षा  Ole777 एक क्रिप्टो वेबसाइट  (crypto gambling website) है जिसे 2009 में लॉन्च किया…

2 years ago

मोटापा कैसे कम करें- 6 आसान तरीके – 6 Simple Ways for Weight Loss

मोटापे से छुटकारा किसे नहीं चाहिए? हर कोई अपने पेट की चर्बी से छुटकारा पाना…

2 years ago

दशहरा पर निबंध | Dussehra in Hindi | Essay On Dussehra in Hindi

दशहरा पर निबंध | Essay On Dussehra in Hindi Essay On Dussehra in Hindi : हमारे…

3 years ago

दिवाली पर निबंध | Deepawali in Hindi | Hindi Essay On Diwali

दिवाली पर निबंध  Hindi Essay On Diwali Diwali Essay in Hindi : हमारा समाज तयोहारों…

3 years ago

VBET 10 रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | जनवरी 2022 | Hind Patrika

VBET एक ऑनलाइन कैसीनो और बैटिंग वेबसाइट है। यह वेबसाइट हाल में ही भारत में लांच…

3 years ago