Amazing Facts in Hindi

Fiji (Mini India) & Its Facts in Hindi | फिजी (मिनी इंडिया) और उसके रोचक तथ्य

Fiji (Mini India) 

Fiji (Mini India) in Hindiआज के इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आये है एक ऐसे देश के बारे में जिसे फिजी (मिनी इंडिया) {Fiji -Mini India} के नाम से जाना जाता है और साथ ही लेकर उसके रोचक तथ्य (Interesting Facts) । जैसा की हम जानते ही है की दुनिया के हर देश में , हर कोने में भारतीय रहते है।  कुछ जगह कम तो कुछ जगह भारतीय आबादी बहुत ज्यादा है।  और ऐसे देशों को हम मिनी इंडिया (Mini India ) कहे तो कुछ गलत नहीं होगा।  दक्षिण प्रशांत महासागर के मेलानेशिया में भी एक ऐसा  द्वीपीय देश है , जहां 37 फीसदी आबादी भारतीय है।  37 फीसदी  भारतीय लोग वहाँ  कई सालो से रहते आ रहे है।  और यही वजह से उस देश की राजभाषा में हिंदी भाषा भी शामिल है। और इस देश का नाम है – फिजी Fiji

फिजी ( Fiji- Mini India) दुनियाभर में अपने द्वीपों की खूबसूरती की वजह से ही मशहूर है।  और इसलिए यहाँ लोग बड़ी संख्या में घूमने आया करते है। और इस देश में पर्यटन (Tourism) और चीनी का निर्यात (Sugar Exports) ही विदेशी मुद्रा का सबसे बड़ा स्रोत  है।

Also Check : Norway Facts in Hindi

Fiji Indians History – फिजी भारतीय का इतिहास 

काफी समय से भारतीय लोग यूरोपियन जहाज (Europian ships ) में काम किया करते थे ,  जो की इंडिया में  ट्रेडिंग (Trading) के लिए काम में लाया जाता था। लेकिन  ब्रिटेन ने वर्ष 1874 में इस द्वीप को अपने नियंत्रण में लेकर इसे अपना एक उपनिवेश बना लिया था। इसके बाद वो हजारों भारतीय मजदूरों को यहां पांच साल के अनुबंध (contract) पर गन्ने के खेतों में काम करने के लिए ले आए थे और उन्होंने शर्त राखी रखी  थी कि पांच साल पूरा होने के बाद वें जाना चाहें तो जा सकते हैं, लेकिन अपने खर्चों पर और अगर वो पांच साल और काम करते हैं तो उसके बाद उन्हें ब्रिटिश जहाज भारत पहुंचाएंगे। ऐसे में ज्यादातर मजदूरों ने काम करना ही उचित समझा था, लेकिन उसके बाद वो लोग भारत नहीं लौट पाए और फिजी में ही बस गए । हालांकि 1920 और 1930 के दशक में हजारों भारतीय स्वेच्छा से आकर भी यहां बस गए थे।

Also Check : Amazing Antarctica Facts in Hindi | एक बर्फीला रहस्य

फिजी देश के रोचक तथ्य Fiji (Mini India) & Its Facts

1.फिजी का ऑफिसियल नाम रिपब्लिक ऑफ़ फिजी है।

2. भारत के अलावा Fiji ही ऐसा देश है, जहां हिंदी को राजभाषा का दर्जा प्राप्त है. वहां         की 40% जनसंख्या Indo-Fijian है।

3. फिजी में ज्यादातर लोग हिंदू और क्रिश्चियन हैं।

4. फिजी में ज्यादातर लोग भारतीय हैं। यहां पर आपको ज्यादातर उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग मिलेंगे।

5. बड़ी संख्या में भारतीयों के होने की वजह से इस देश में कई हिंदू मंदिर भी हैं। यहां का सबसे बड़ा मंदिर नादी शहर में स्थित है, जिसे श्री शिव सुब्रमन्या हिंदू मंदिर के नाम से जाना जाता है।

6. फिजी में रहने वाले हिंदू हिंदुस्तान की तरह ही रामनवमी, होली और दिवाली जैसे त्योहार भी मनाते हैं। 

7. कहते हैं कि प्राचीन फिजी में रहने वाले आदिवासी आदमखोर (नरभक्षी) थे। हालांकि वो युद्ध में मरने वाले लोगों का ही मांस खाते थे, कुदरती तौर पर मरने वालों का नहीं।

8. फिजी द्वीपसमूह में कुल 322 द्वीप हैं, जिनमें से 106 द्वीप ही स्थायी रूप से बसे हुए हैं।

9. यहां के दो प्रमुख द्वीप विती लेवु और वनुआ लेवु हैं, जिन पर इस देश की लगभग 87 फीसदी आबादी निवास करती है।

10. फिजी के अधिकांश द्वीपों का निर्माण 15 करोड़ साल पहले ज्वालामुखीय विस्फोटों के  कारण हुआ है। यहां अभी भी कई ऐसे द्वीप हैं, जहां अक्सर ज्वालामुखी विस्फोट होते रहते हैं।

11. इस देश में पर्यटन (Tourism) और चीनी का निर्यात (Sugar Exports) ही विदेशी मुद्रा का सबसे बड़ा स्रोत है।

12. फिजी में रग्बी यूनियन सबसे लोकप्रिय खेल है।

13. फिजी का पारंपरिक पदार्थ कावा है।

14. गर्म पत्थरों पर चलने की प्रथा फिजी में शुरू हुई थी।

15. फिजी की जनसंख्या 2019 के अनुसार लगभग 8.9 लाख  है।

16. प्राचीन फिजी के लोग काले जादू में काफी माहिर माने जाते थे , और कहा जाता है वहाँ के लोगो को आत्मा से बात करना और आत्मा को वश में करना आता था। 

17. फिजी की टपुआ परंपरा के अनुसार यह लड़के को शादी करने के लिए दुनिया के सबसे बड़े जीव व्हले मछली के दांत को दुल्हन के पिता को देना पड़ता है। ये परंपरा इस बात का प्रतीक है की लड़के वाले संपन्न घर के है ।

18. फिजी के ग्रामीण इलाको में सिर्फ गांव केप्रमुख को टोपी या धुप के चश्मे पहनने  की इजाज़त है।

19. इस देश में किसी व्यक्ति के सर को छूना अपमानजनक माना जाता है।

20. फिजी में 28 हवाई अड्डे होने के बावजूद , यहाँ 4 हवाई अड्डे में ही रनवे है।

Share
Published by
Barkha Pandey

Recent Posts

Go2win रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | 2024 | Hind Patrika

Go2Win - भारतीय दर्शकों के लिए स्पोर्ट्सबुक और कैसीनो का नया विकल्प आज के दौर…

2 months ago

Ole777 रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | 2023

Ole777 समीक्षा  Ole777 एक क्रिप्टो वेबसाइट  (crypto gambling website) है जिसे 2009 में लॉन्च किया…

2 years ago

मोटापा कैसे कम करें- 6 आसान तरीके – 6 Simple Ways for Weight Loss

मोटापे से छुटकारा किसे नहीं चाहिए? हर कोई अपने पेट की चर्बी से छुटकारा पाना…

2 years ago

दशहरा पर निबंध | Dussehra in Hindi | Essay On Dussehra in Hindi

दशहरा पर निबंध | Essay On Dussehra in Hindi Essay On Dussehra in Hindi : हमारे…

3 years ago

दिवाली पर निबंध | Deepawali in Hindi | Hindi Essay On Diwali

दिवाली पर निबंध  Hindi Essay On Diwali Diwali Essay in Hindi : हमारा समाज तयोहारों…

3 years ago

VBET 10 रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | जनवरी 2022 | Hind Patrika

VBET एक ऑनलाइन कैसीनो और बैटिंग वेबसाइट है। यह वेबसाइट हाल में ही भारत में लांच…

3 years ago