International Yoga Day in Hindi

 

International Yoga Day in Hindi योगा  शब्द एक संस्कृत भाषा के शब्द “योग” से लिया गया है जिसका अर्थ है “जोड़ना” या “मिलना”।  योग का इतिहास लगभग 5000 साल पुराना है। भारत में योग की शुरुआत महर्षि पतंजलि  के द्वारा की गयी थी , योग की शुरुआत का श्रेय उन्हें ही दिया गया है।  महर्षि पतंजलि (Maharshi Patanjali ) को ही फादर ऑफ़ योग (Father  of Yoga) कहा जाता है। लगभग 5000 साल पहले ही भारतीय ऋषियों ने योग को मनुष्य की शारीरिक बौद्धिक , और मानसिक विकास के लिए आवश्यक बताया है।  उनका यह कहना था की मनुष्य और ईश्वर के बीच सम्बन्ध स्थापित करने के लिए योग बेहद जरूरी है।

 

और अब फादर ऑफ़ मॉडर्न योग (Father of Modern yoga ) है  तिरुमलाई कृष्णमचार्य (Tirumalai Krishnamacharya)

अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2021(International Yoga Day),  21 जून 2021 को मनाया जायेगा।  2015 से विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है , लोगो को जागरूक करने के लिए कि योग कितना जरूरी हो गया है मानव शरीर को तंदरुस्त (Strong) बनाने के लिए। अंतराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day in Hindi ) कई देशो में मनाया जाता है , जिनके नाम है –  India, USA, Canada, Europe, the Middle East, China, Australia, and some other countries of South Asia including Pakistan.

 

Also Check : Easiest Way to Relax Your Mind in Hindi | दिमाग को शांत करने का आसान तरीका

 

 

 योग दिवस मनाने का  उद्देश्य

( Aim To Celebrate Yoga)

अंतराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाने का सिर्फ और सिर्फ एक उद्देश्य है कि दुनिया भर में सभी मनुष्य स्वस्थ रहे और उनका कल्याण हो।  भारत देश हमेशा से  विश्वास करता आया है , वसुधैव कुटुम्बकम  (“Vasudhaiva Kutumbakam”)  अर्थात संपूर्ण विश्व अपना परिवार है  और  सर्वे भवन्तु सुखिनः ,सर्वे सन्तु निरामयाः (“Sarve Bhavantu Sukhinah Sarve Santu Niramay” ) अर्थात सभी सुखी रहे और सभी रोगमुक्त रहे। और ये उद्देश्य तभी पूरा किया जा सकता है जब सभी लोग योग की शक्ति को समझे और अपने जीवन की दिनचर्या में इसको शामिल करे।

2015 से विश्व यह अंतराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) हर साल 21 जून को मनाता आ रहा है।  परन्तु , सर्वव्यापी महामारी (pandemic) की वजह से 21  जून 2020 में यह दिवस नहीं मनाया जा सका।

जैसा की हम सभी जानते है योग हमारे जीवन के लिए एक एहम हिस्सा बनता जा रहा है।  सालो साल हमारे जीवन की परिस्तिथि बदलती जा रही है।  और दो साल 2020-2021 में तो सभी जानते है की covid -19 आने की वजह से दुनिया भर में क्या तहलका मचा हुआ है।  सभी को अपने शरीर की इम्युनिटी के बारे में पता चल ही गया होगा।  ये वक़्त आया है समझने का की शरीर का स्वस्थ होना और स्ट्रांग इम्युनिटी होना कितना जरूरी है।  और योग यही इम्युनिटी बढ़ाने के लिए बहुत ही कारगार साबित हुआ है।  हम ये तो नहीं कहते की योग से सभी कष्ट दूर हो जाते है परन्तु कष्ट से लड़ने की ताकत जरूर आती है।

Also Check : Yoga for Weight Loss in Hindi | योग आसान वजन कम करने के लिये।

 

 

अंतराष्ट्रीय योग  दिवस का इतिहास 

(History of International Yoga Day) –

 

अंतराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है।  पहली बार अंतराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 में मनाया गया था। अंतराष्ट्रीय योग दिवस को विश्व योग दिवस भी कहा जाता है। प्राचीन समय में  जब लोग अपने  शरीर और दिमाग के बदलाव के लिए ध्यान किया करते थे तब  योग की उत्पत्ति भारत में हुई थी ।  विश्वभर में योग अभ्यास करने की तारिख या विश्व योग दिवस मनाने की शुरुआत भारतीय प्रधानमंत्री के द्वारा संयुक्त राष्ट्र आम सभा से हुयी थी। योग को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का विचार भारत के  माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी   ने रखा।

अपने भाषण के दौरान नरेन्द्र मोदी ने यू.एन. की आम सभा से कहा कि  –

“योग भारतीय परंपरा का एक अनमोल उपहार है।” ये मस्तिष्क और शरीर की एकता को संगठित करता है; विचार और कार्य; अंकुश और सिद्धि; मानव और प्रकृति के बीच सौहार्द; स्वास्थ्य और अच्छे के लिये एक पूर्णतावादी दृष्टिकोण है। ये केवल व्यायाम के बारे में ही नहीं बल्कि विश्व और प्रकृति के साथ स्वयं एकात्मकता की समझ को खोजने के लिये भी है। अपनी जीवनशैली को बदलने और चेतना को उत्पन्न करने के द्वारा ये जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने में मदद कर सकता है। चलिये एक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को अंगीकृत करने की ओर कार्य करें।

इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ  के द्वारा कोई प्रस्ताव रखा गया और यू . एन. ने मात्र 90 दिनों में ही लागू क्र दिया हो।  और यही वजह है की भारत के लिए अंतराष्ट्रीय योग दिवस की घोषणा एक महान क्षण रहेगा।  भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 में इसके लिये आह्वान किया था जो अंतत: 11 दिसंबर 2014 में घोषित हो गया।  इस घोषणा को करने के लिए 3  महीनो से भी कम समय लिया गया।

Also Check : Benefits of Laughter in Hindi – खुलकर हंसिये, स्वस्थ रहिये

 

 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस थीम

     (Themes for International Yoga Day)

 

1- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2015 का थीम  – Yoga for Harmony and Peace

2- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2016 का थीम – “Connect the Youth”

3- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2017 का थीम – “Yoga for Health”

4- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2018 का थीम –Yoga for Peace”

5- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 का थीम –Climate Action”

6- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2020 का थीम“Yoga for Health – Yoga at Home”

7- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2020 का थीम – “Yet to be Decided” 

 

Also Check : One Herb that will Change Your Life for Forever | एक चमत्कारिक रामबाण औषधि

 

योग के प्रकार

(Types of Yoga)

 

योग के कई आसन होते है।  हर एक आसन का अपना महत्व है और अपने अर्थ और लाभ है।  किसी भी आसन को करने का सही समाय प्रातः  काल का है।  सभी आसन को नियमानुसार किया जाता है।  आसन को साफ जगह और खाली पेट ही करना चाहिए।  योग करने के कई नियम होते है।  जो की जरूरी है योग करने के लिए ।

तो आज हम लेकर आये है आपके लिए कुछ  योगासन जो आप अपने  दिनचर्या  में शामिल कर  सकते है –

 

  • अर्ध चंद्रासन – Ardha Chandrasana

 

  • भुजंग आसन – Bhujangasana

 

  • गोमुख आसन – Gomukhasana

 

  • बाल आसन – Balasana

  • मार्जरी आसन – Marjariasana

 

  • सुखासन – Sukhasana

 

  • वज्रासन – Vajrasana

 

  • दंडासन – Dandasana

 

  • शवासन – Shavasana

 

  • अधोमुख श्वानासन – Adhomukh Savasana

 

 

 

 

योग के लाभ 

(Benefits of Yoga) –

 

  1. संपूर्ण स्वास्थ | All Round Fitness
  2. वजन में कमी | Weight Loss
  3. चिंता से राहत | Stress Relief
  4. अंतस की शांति | Inner Peace
  5. प्रतिरोधक क्षमता में सुधार | Improved Immunity
  6. अधिक सजगता संग जीना | Living With Greater Awareness
  7. संबंधों में सुधार | Better Relationship
  8. ऊर्जा में वृद्धि | Increased Energy
  9. बेहतर शारीरिक लचीलापन एवं बैठने का तरीका | Better Flexibility and Posture
  10. बेहतर अंतर्ज्ञान | Better Intuition

Also Check : https://youtu.be/xK7YuUiZ5UA

 

 

 

Share
Published by
Hind Patrika

Recent Posts

Go2win रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | 2024 | Hind Patrika

Go2Win - भारतीय दर्शकों के लिए स्पोर्ट्सबुक और कैसीनो का नया विकल्प आज के दौर…

3 months ago

Ole777 रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | 2023

Ole777 समीक्षा  Ole777 एक क्रिप्टो वेबसाइट  (crypto gambling website) है जिसे 2009 में लॉन्च किया…

2 years ago

मोटापा कैसे कम करें- 6 आसान तरीके – 6 Simple Ways for Weight Loss

मोटापे से छुटकारा किसे नहीं चाहिए? हर कोई अपने पेट की चर्बी से छुटकारा पाना…

2 years ago

दशहरा पर निबंध | Dussehra in Hindi | Essay On Dussehra in Hindi

दशहरा पर निबंध | Essay On Dussehra in Hindi Essay On Dussehra in Hindi : हमारे…

3 years ago

दिवाली पर निबंध | Deepawali in Hindi | Hindi Essay On Diwali

दिवाली पर निबंध  Hindi Essay On Diwali Diwali Essay in Hindi : हमारा समाज तयोहारों…

3 years ago

VBET 10 रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | जनवरी 2022 | Hind Patrika

VBET एक ऑनलाइन कैसीनो और बैटिंग वेबसाइट है। यह वेबसाइट हाल में ही भारत में लांच…

3 years ago