कन्या और चूहे का विवाह | Kanya Aur Chuhe Ka Vivah

कन्या और चूहे का विवाह | Kanya Aur Chuhe Ka Vivah : बहुत समय पहले गंगा नदी के तट पर एक बहुत बड़ा आश्रम था, जिसमें अनेक ऋषि-मुनि रहते थे। स्थान रमणीक और पवित्र था। ऋषिगण बड़ी शांति के साथ वहां रहकर पूजा-पाठ किया करते थे। एक दिन उस आश्रम के कुलपति जब गंगा स्नान करने के बाद अंजलि में जल भरकर सूर्य को अर्पण कर रहे थे, तभी उनके हाथों में बाज के पंजों से छूटी हुई एक छोटी-सी चुहिया आ गिरी। महर्षि को उस चुहिया पर दया आ गई। उन्होंने अपने तपोबल से चुहिया को एक कन्या बना दिया और उसे ले जाकर अपनी नि:संतान पत्नी को सौंप दिया।

Also Check : What is GDP in Hindi

संतानविहीन ऋषि की पत्नी कन्या को पाकर बहुत प्रसन्न हुई और उसे अपनी पुत्री मानकर बड़े लाड़-प्यार से उसका लालन – पालन करने लगी। धीरे-धीरे समय बीतता गया और वह कन्या बड़ी होती गई। एक दिन ऋषि – पत्नी ने अपने पति से कहा – ‘आर्य! हमारी कन्या विवाह योग्य हो गई है, आप इसके लिए कोई योग्य वर ढूंढ़िए।’ महर्षि सहमत हो गए। उन्होंने कन्या को बुलाकर उसकी इच्छा जाननी चाही।

Also Check : Mohram Kya Hain

कन्या और चूहे का विवाह | Kanya Aur Chuhe Ka Vivah : कन्या बोली – ‘तात! मेरे लिए कोई ऐसा वर खोजिये, जो विश्व में सबसे ज्यादा शक्तिशाली हो.” कन्या की इच्छा जानकार महर्षि ने अपने तपोबल से भगवान सूर्य का आह्वान किया। सूर्यदेव प्रकट हुए, तो महर्षि ने अपनी कन्या से कहा – ‘पुत्री! ये सूर्यदेव हैं, इनके ताप से ही सारा जग आलोकित होता है। इनकी शक्ति अपार है, तुम्हारी इच्छा हो, तो मैं इनके साथ तुम्हारा विवाह कर दूं?” सूर्य के प्रकाश से कन्या की आंखें चौंधिया गई थीं, इसलिए उसने अपने हाथों से अपनी आंखों को ढंकते हुए पिता से कहा-‘नहीं तात! इनमें तो बहुत ताप है।

Also Check : How to Personality Development in Hindi

मुझे पति के रूप में सूर्य देव स्वीकार्य नहीं हैं। इनसे अच्छा कोई और वर चुनिए।’ महर्षि ने सूर्यदेव से पूछा कि वे स्वयं से अच्छा कोई वर बताएं, तो सूर्यदेव ने कहा – ‘मुनिवर! मुझसे श्रेष्ठ मेघ हैं, जो मुझे ढककर छिपा देते हैं।’ इस पर महर्षि ने मेघदेव का आह्वान किया और कन्या को बुलाकर उसकी इच्छा जाननी चाही, तो वह बोली-‘नहीं तात! मुझे ये भी स्वीकार्य नहीं। इनका तो वर्ण (रंग) बहुत ही काला है, कोई इनसे भी अच्छा वर चुनिए।’ महर्षि ने मेघदेव से भी पूछा कि उनसे अच्छा कौन है, तो मेघदेव बोले – ‘मुनिश्रेष्ठ! मुझसे शक्तिशाली और श्रेष्ठ वायुदेव हैं। वे जब चाहें मुझे किसी भी दिशा में उड़ाकर ले जा सकते हैं।’ इस पर महर्षि ने वायुदेव को बुलाया, तो ऋषि-पुत्री कहने लगी- नहीं तात! मैं इनसे भी विवाह नहीं कर सकती। इनकी गति अत्यंत चंचल है।’

Also Check : Fun in Hindi

कन्या और चूहे का विवाह | Kanya Aur Chuhe Ka Vivah : महर्षि ने वायुदेव से भी पूछा कि आपसे श्रेष्ठ यदि कोई अन्य है, तो उसका नाम बताएं? इस पर वायुदेव ने कहा-‘महर्षि! मुझसे शक्तिशाली पर्वतराज हैं, जो जब चाहें मेरी गति को कमजोर कर देते हैं। उनके अस्तित्व के आगे मेरी कोई शक्ति काम नहीं करती।’

Also Check : Teachers Day Speech for Students 

महर्षि ने पर्वतराज को भी बुलाया, किंतु ऋषि – पुत्री ने उसे भी यह कहकर अस्वीकार कर दिया कि ये तो बहुत कठोर और गंभीर हैं। तब पर्वतराज ने महर्षि के पूछने पर अपने से श्रेष्ठ व्यक्ति का नाम बताया। पर्वतराज ने कहा-‘देव! मूषक मुझसे भी ज्यादा शक्तिशाली है। वह मेरे कठोर पाषाणों में भी छेद कर डालता है। वह तो मुझे जड़ से इतना खोखला कर देता है कि मेरा अस्तित्व ही ढह जाता है।’

Also Check : Top Personality Development Tips Hindi Language

कन्या और चूहे का विवाह | Kanya Aur Chuhe Ka Vivah : महर्षि ने तब मूषकराज को बुलाया और अपनी कन्या से उसके विषय में विचार करने को कहा तो ऋषि-कन्या पहली ही दृष्टि में उस पर मोहित हो गई और बोली-‘तात! यही मेरे लिए उपयुक्त वर है। मुझे मूषक बनाकर इनके हाथों सौंप दीजिए।’
इस पर महर्षि ने अपने तपोबल से फिर से उसे चुहिया बना दिया और मूषक के साथ उसका विवाह कर दिया। हमारे पूर्वजों का यह कथन सत्य ही है कि व्यक्ति का जाति प्रेम सहज ही नहीं छूट पाता।

Also Check : Diwali Ki Kahani 

Share
Published by
Hind Patrika

Recent Posts

Go2win रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | 2024 | Hind Patrika

Go2Win - भारतीय दर्शकों के लिए स्पोर्ट्सबुक और कैसीनो का नया विकल्प आज के दौर…

3 months ago

Ole777 रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | 2023

Ole777 समीक्षा  Ole777 एक क्रिप्टो वेबसाइट  (crypto gambling website) है जिसे 2009 में लॉन्च किया…

2 years ago

मोटापा कैसे कम करें- 6 आसान तरीके – 6 Simple Ways for Weight Loss

मोटापे से छुटकारा किसे नहीं चाहिए? हर कोई अपने पेट की चर्बी से छुटकारा पाना…

2 years ago

दशहरा पर निबंध | Dussehra in Hindi | Essay On Dussehra in Hindi

दशहरा पर निबंध | Essay On Dussehra in Hindi Essay On Dussehra in Hindi : हमारे…

3 years ago

दिवाली पर निबंध | Deepawali in Hindi | Hindi Essay On Diwali

दिवाली पर निबंध  Hindi Essay On Diwali Diwali Essay in Hindi : हमारा समाज तयोहारों…

3 years ago

VBET 10 रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | जनवरी 2022 | Hind Patrika

VBET एक ऑनलाइन कैसीनो और बैटिंग वेबसाइट है। यह वेबसाइट हाल में ही भारत में लांच…

3 years ago