लालच का फल बुरा ही होता हैं | Lalach Ka Fal Bura Hi Hota Hain

लालच का फल बुरा ही होता हैं | Lalach Ka Fal Bura Hi Hota Hain : एक साल पहले एक गांव में एक किसान रहा करता था। वह किसी तरह किसानी से अपना जीवन गुजार रहा था। उसकी पत्नी और बच्चे भी उसी की कमाई पर निर्भर थे। किसान मंडी में कभी – कभी थोड़ा अनाज बेच आता था। एक दिन एक गरीब आदमी किसान के यहां आया और बोला – ‘मेरे घर के लोग बहुत भूखे हैं। मैं तुमसे चावल का एक बोरा चाहता हूँ परन्तु बदले में देने के लिए मेरे पास पैसे नहीं हैं। हां, अगर तुम मेरी इस मुर्गी के बदले चावल दे सको तो बड़ी मेहरबानी होगी?”

Also Check : Motivational Quote in Hindi 

 

लालच का फल बुरा ही होता हैं | Lalach Ka Fal Bura Hi Hota Hain : किसान गरीब तो था, पर दयालु भी था। वह भूख और गरीबी के मर्म को समझता था, इसलिए उसने मुर्गी के बदले चावल का सौदा कर लिया। इधर वह आदमी चावल का बोरा लादे उसे दुआएं देता चला गया, पर उधर किसान की पत्नी ने अपने पति को इस सौदे के लिए खूब खरी – खोटी सुना डाली।
कुछ समय बीतने के बाद किसान की पत्नी ने उस मुर्गी को एक दिन ‘सोने का अंडा’ देते देखा, तो उसकी आंखें फटी रह गई। ऐसा तो कभी होते नहीं सुना। उसने झट से सोने का अंडा उठाकर रख लिया और दौड़कर किसान को इस चमत्कार के बारे में बताया। यह जानकर किसान भी खुश हुआ। उसने वह अंडा शहर जाकर बेचा तो खूब धन मिला।

Also Check : Hindi Quotes Images


लालच का फल बुरा ही होता हैं | Lalach Ka Fal Bura Hi Hota Hain : अब मुर्गी रोज सोने का एक अंडा देती और किसान उसे शहर जाकर बेच आता। उनके दिन फिरने लगे। कभी वे अन्न बेचकर कंगाल थे, पर अब सोने का अंडा उन्हें मालामाल कर रहा था। किसान जल्दी ही धनपति हो गया। एक दिन किसान की पत्नी बौखलाई – ‘यह मुर्गी बहुत ही आलसी है। यह रोज एक ही अंडा देती है, जबकि इसके पेट में तो कई अंडे हो सकते हैं? क्या तुम इससे और अंडे नहीं निकलवा सकते?’ ‘नहीं’ किसान ने कहा – ‘यह नामुमकिन है। हमें ज्यादा लालच नहीं करना चाहिए। भगवान की कृपा से जो मिल रहा है उसमें खुश रहना चाहिए।’
किसान की पत्नी का स्वभाव कुछ अलग था। वह बड़ी जिद्दी थी। एक दिन जब किसान घर पर नहीं था, तभी उसने छुरी उठाकर मुर्गी का पेट चीर दिया। मुर्गी खून से लथपथ होकर तड़प रही थी। किसान की पत्नी को उसके पेट में जब एक भी अंडा नहीं दिखा, तो वह अपना सिर पकड़ कर बैठ गई। थोड़ी देर में मुर्गी शांत हो गई, अब उन्हें कभी भी सोने के अंडे नहीं मिल सकते थे। आखिर लालच का फल बुरा जो होता है।

Also Check : Happy New Year Greeting Pictures

Share
Published by
Hind Patrika

Recent Posts

Go2win रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | 2024 | Hind Patrika

Go2Win - भारतीय दर्शकों के लिए स्पोर्ट्सबुक और कैसीनो का नया विकल्प आज के दौर…

2 months ago

Ole777 रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | 2023

Ole777 समीक्षा  Ole777 एक क्रिप्टो वेबसाइट  (crypto gambling website) है जिसे 2009 में लॉन्च किया…

2 years ago

मोटापा कैसे कम करें- 6 आसान तरीके – 6 Simple Ways for Weight Loss

मोटापे से छुटकारा किसे नहीं चाहिए? हर कोई अपने पेट की चर्बी से छुटकारा पाना…

2 years ago

दशहरा पर निबंध | Dussehra in Hindi | Essay On Dussehra in Hindi

दशहरा पर निबंध | Essay On Dussehra in Hindi Essay On Dussehra in Hindi : हमारे…

3 years ago

दिवाली पर निबंध | Deepawali in Hindi | Hindi Essay On Diwali

दिवाली पर निबंध  Hindi Essay On Diwali Diwali Essay in Hindi : हमारा समाज तयोहारों…

3 years ago

VBET 10 रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | जनवरी 2022 | Hind Patrika

VBET एक ऑनलाइन कैसीनो और बैटिंग वेबसाइट है। यह वेबसाइट हाल में ही भारत में लांच…

3 years ago