• भाषा – नार्वेजियन
  • राजधानी – ओस्लो
  • मुद्रा – क्रोनर
  • क्षेत्र – 323,802 किलो मीटर
  • जनसंख्या – 5,267,146 (2017 तक)

Norway Facts in Hindi | नॉर्वे के रोचक तथ्य

Norway Facts in Hindi: नॉर्वे एक स्कैंडिनेवियाई देश है। यह देश दुनिया के सबसे सुदूर देशों में से एक हैं। नॉर्वे उत्तरी ध्रुव के बहुत नजदीक हैं जिस कारण पूरी सर्दियों में यहाँ अंधेरा रहता है और इसके उलट बाकी साल समय उजाला। हमने अपने इस पोस्ट में नॉर्वे देश की कुछ रोचक बातें लिखी हैं। जिन्हे पढ़कर आप इस देश को और करीब से जान पाएँगे। तो यह हैं नॉर्वे के कुछ रोचक फैक्ट्स।

नॉर्वे का राष्ट्रीय प्रतीक शेर हैं ।

 

पनीर स्लाइसर की खोज थॉर बरजंद ने की थी।

लेरदल सुरंग दुनिया की सबसे लंबी सुरंग वाली सड़क है, जिसकी लम्बाई 24.5 किलो मीटर हैं।

नॉर्वे में आप दारू, शराब सिर्फ उन्ही दुकानो से ले सकते हो जिनका नाम विनमोनोपोलेट होगा, जो शहर में दो और ग्रामीण इलाकों में एक भी नहीं होती।

नॉर्वे दुनिया में साल्मन मछलियों का सबसे बड़ा निर्यातक हैं।

अगर नॉर्वे में आप अपने घर में टीवी रखते हैं तो आपको उसका सालाना लाइसेंसिंग फीस देनी होती हैं, जो की लगभग तीस हज़ार हैं।

नॉर्वे यूरोपीइन यूनियन का औपचारिक सदस्य नहीं हैं। नवंबर 1994 में जनमत संग्रह से यह फैसला लिया गया।

ट्रॉनहैम नॉर्वे यूरोप का पहला वायरलेस शहर था।

नोर्वेगिअन्स ने डबलिन शहर की स्थापना सन् 836 में की थी।

नॉर्वे में दुनिया का सबसे महँगा पेट्रोल दाम हैं 628 रुपए प्रति गैलन, जबकि नॉर्वे दुनिया में पेट्रोल का सबसे बड़ा निर्यातक हैं।

2013 के वैश्विक शांति सूचकांक में नॉर्वे दुनिया के सबसे शान्तिप्रिय देशों में से एक था, जिसकी रैंकिंग 162 देशों में से 11 थी।

नॉर्वे उन कुछ देशों में से हैं, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र की स्थापना सन् 1945 में की थी। और संयुक्त राष्ट्र का पहला महासचिव नॉर्वे के ट्रीगवी लाई थे।

नोर्वेगिन डाक सेवा सन् 1647 में स्थापित हुई। पहली नार्वेजियन स्टैंप सन् 1855 में जारी कि गई। नॉर्वे में कुल 2,640 डाक घर हैं।

सन् 1990 में नॉर्वे ने अंटार्टिका में एक स्थायी अनुसंधान केंद्र की स्थापना की जिसका नाम ट्रोल हैं,

जनवरी 1993 में नॉर्वे के एर्लिंग काग्गे पहले ऐसे इंसान बने जो बिना कुछ समान के साथ अकेले ही दक्षिणी ध्रुव तक अकेले गए।

नॉर्वे ने विंटर ओलिमिपिक्स में किसी भी देश से ज्यादा मेडल्स जीते हैं , सन् 1924 से आज तक 332 मेडल्स के साथ नॉर्वे पहले स्थान पर हैं।

नार्वेजियन राजा ओलाव पञ्च जिन्होंने सन् 1928 में नौकायन में ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था, पूरी ज़िन्दगी एक सक्रिय नाविक थे।

इसे भी पढ़े : Amazing Antarctica Facts in Hindi | एक बर्फीला रहस्य

 

कॉफ़ी नॉर्वे में 280 साल बाद आई, लेकिन यहाँ सन् 1870 तक इसे लोगों ने इतना पसंद नहीं किया, आज नोर्वेगिअन्स उन लोगों में शुमार हैं जहाँ के उपभोक्ताओं दुनिया में सबसे ज्यादा कॉफ़ी की खपत करते हैं।

नॉर्वे के बजर्नी हेरजोल्फसन सन् 986 में अपना रास्ता भटकने से आइसलैंड से ग्रीनलैंड पहुँच गए और प्राचीन कथाओं में वह पहले यूरोपीएन थे जिन्होंने अमेरिका महाद्वीप की खोज की।

नोवैगन्स दुनिया में किसी भी दूसरी आबादी के मुकाबले ज्यादा पढ़ते हैं, वे हर साल औसतन 500 क्रोनर (पाँच हज़ार रुपए) किताबों पर खर्च करते हैं। हर साल दो हज़ार से ज्यादा किताबे नॉर्वे में प्रकाशित की जाती हैं।

 

ओस्लो में जन्मे ग्रेट विट्ज़ दुनिया की पहेली महिला थी जिसने एक मैराथन को ढ़ाई घण्टे में पूरा किया।

Share
Published by
Hind Patrika

Recent Posts

Go2win रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | 2024 | Hind Patrika

Go2Win - भारतीय दर्शकों के लिए स्पोर्ट्सबुक और कैसीनो का नया विकल्प आज के दौर…

3 months ago

Ole777 रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | 2023

Ole777 समीक्षा  Ole777 एक क्रिप्टो वेबसाइट  (crypto gambling website) है जिसे 2009 में लॉन्च किया…

2 years ago

मोटापा कैसे कम करें- 6 आसान तरीके – 6 Simple Ways for Weight Loss

मोटापे से छुटकारा किसे नहीं चाहिए? हर कोई अपने पेट की चर्बी से छुटकारा पाना…

2 years ago

दशहरा पर निबंध | Dussehra in Hindi | Essay On Dussehra in Hindi

दशहरा पर निबंध | Essay On Dussehra in Hindi Essay On Dussehra in Hindi : हमारे…

3 years ago

दिवाली पर निबंध | Deepawali in Hindi | Hindi Essay On Diwali

दिवाली पर निबंध  Hindi Essay On Diwali Diwali Essay in Hindi : हमारा समाज तयोहारों…

3 years ago

VBET 10 रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | जनवरी 2022 | Hind Patrika

VBET एक ऑनलाइन कैसीनो और बैटिंग वेबसाइट है। यह वेबसाइट हाल में ही भारत में लांच…

3 years ago