Panch Mausam पांच मौसम

Akbar Birbal Stories in Hindi

Panch MausamAkbar Birbal Stories in Hindi : एक बार बादशाह अकबर ने अपने दरबारियों से प्रश्न किया, ” बताओ सबसे अच्छा समय किस मौसम में होता है?” दरबारी सदैव बादशाह को प्रसन्न करके इनाम पाने के लिए तैयार रहते थे। उनमें से एक दरबारी उठा और बोला ‘महाराज, सबसे अच्छा समय बसंत ऋतु में होता है। उस समय मंद-मंद हवा बहती है। रंग-बिरंगे फूल खिलते हैं, तापमान भी कम होता है, ठंडा मौसम सबको प्रसन्नता देता है। यह स्वास्थ्य के लिए बड़ा लाभकारी होता है।” तभी दूसरा दरबारी उठा और बोला “नहीं महाराज, सबसे अच्छा मौसम सर्दी का होता है। इस समय हमें कई प्रकार की सब्जियाँ मिलती हैं तथा कई प्रकार की मदिरा भी। मूंगफलियाँ तथा गर्म कम्बल हमें गरमाहट भी देते हैं।”

Panch Mausam

तभी एक अन्य दरबारी ने बीच में टोकते हुए कहा, “महाराज, गर्मियों का मौसम सबसे अच्छा मौसम होता है। यह गर्म तो होता है, परंतु ठंडी मदिरा और नदी-तट पर सैर करना मन को बड़ी प्रसन्नता देता है।” अब जवाब देने की बीरबल की बारी थी। वह उठा और बोला “महाराज, सबसे अच्छा मौसम वह होता है, जब मनुष्य को भरपेट भोजन मिले। यदि कोई व्यक्ति भूखा होगा, तो ठंडी हवा उसे कोई प्रसन्नता नहीं देगी। ठंड उसे काटेगी और गर्मियाँ तो उसे और अधिक बेचैन कर देंगी। परंतु यदि व्यक्ति का पेट भरा हो, तो वह मानसून की बारिश, सर्दियों की ठंडी हवा तथा गर्म कबलों का आनंद ले सकता है। एक भूखा व्यक्ति भोजन के अतिरिक्त किसी और वस्तु के विषय में सोच भी नहीं सकता।” बादशाह अकबर एक बार फिर बीरबल की चतुर हाजिर-जवाबी से प्रसन्न हो गए।

और कहानियों के लिए देखें : Akbar Birbal Stories in Hindi

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.