Short Stories in Hindi – चन्द्रमा की एक शरारती किरण

Short Stories in Hindi – चन्द्रमा की एक शरारती किरण

Short Stories in Hindi

short-stories-in-hindi

Short Stories in Hindi : बसंत की एक सुगंध भरी रात में चन्द्रमा की एक किरण धरती पर उतर आई | कुछ देर तो वह शांत और एकांत खलिहान में नाचती रही, फिर उसने एक बड़ी सी मोती मुर्गी को जगा दिया| ” क्या सुबह की रौशनी पहले से ही निकल आयी है ?” नींद भरी आँखों से मुर्गी कुडकड़ाई |

इसके बाद वह किरण एक सुअर और उसके बच्चे के पास गयी, “जागने के लिए अभी तो बहुत ही जल्दी है |” वह घुरघुराये | चन्द्रमा की किरण अब बहुत खीज गयी | उसकी समझ नहीं आ रहा था कि कोई उसे देखकर खुश क्यूँ नहीं हो रहा है |

शायद मुर्गा मुझे देखकर खुश होगा | क्यूंकि वह हमेशा जल्दी जागता है | यह सोचकर वह उसके पास चली गयी |

Short Stories in Hindi : “कुंकडू – कूं | यह मेरे लिए भी बहुत जल्दी है |” मुर्गा बोला | उसने कहा, “प्यारी किरण माना कि तुम हमें जगाना चाहती हो पर यह वक्त हमारे सोने का होता है | सुबह की पहली किरण पर ही हम उठते हैं | इसलिए तुम अब जा सकती हो |”

शरारती किरण को आखिरकार समझ आ गया था | उसने वापस जाना ही बेहतर समझा और वह वापिस सितारों के पास लौट गयी | वैसे अब उसे नींद भी आने लगी थी |

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.