Truth Quotes in Hindi

Truth Quotes in Hindi : सत्य : किसी महान इंसान द्वारा कहा गया हैं की सत्य का मार्ग ईश्वर का मार्ग हैं, यदि तुम ईश्वर को प्राप्त करना चाहते हो या फिर इस सांसारिक मोह माया की दुनिया से अलग होकर मोक्ष की प्राप्ति करना चाहते हो तो सत्य की राह पर चलो. सत्य पर चलना न जितना अधिक ये बोलने में सरल लगता हैं उतना ये करने में आसन नहीं हैं तो आप इस बात से समझ ही सकते हैं की क्यों यदि आपको मोक्ष की प्राप्ति करनी हैं, ईश्वर की प्राप्ति करनी हैं तो सत्य बोलना क्यूँ आवश्यक हैं. किसी छोटे बच्चे को छोटे से सिखाया जाता हैं की हमेशा सच बोलो.

Also Check : Gentleman Quotes in Hindi | सज्जनता के कोट्स का संग्रह

Truth Quotes in Hindi : और ये बात भी अपने आप में सत्य हैं की एक छोटा बच्चा मिटटी के समान होता हैं उसे आप जिस दिशा में ढालेंगे वो उसी ओर मुड जाएगा या फिर वो किसी पानी के बहाव की तरह हैं जिस ओर आप उसकी धारा प्रवाह करेंगे उस और पानी का रुख हो जाएगा. परन्तु जब वो ही छोटा बच्चा बड़ा हो जाता हैं तो झूट बोलने लगता हैं क्यूँ. क्यूंकि उसका माहोल उस प्रकार का होता हैं. दुसरो द्वारा झूट बोलना उसे प्रभावित करता हैं. तो वो भी वैसा ही करता हैं. यहाँ हम आपको कुछ सत्य से सम्बंधित विचार लेकर आएं हैं. उम्मीद हैं आपको पसंद आएँगे.
धन्यवाद!

Truth Quotes in Hindi

Also Check : Culture Quotes in Hindi | संस्कृति के कोट्स का संग्रह

| सत्य ।

 

 

सत्य प्रभु की आत्मा है और प्रकाश उसकी देह है। –पाइथागोरस

 

 

सत्य, चंद्र-मंडल से भी अधिक सौम्य और सूर्य-मंडल से भी अधिक तेजस्वी है। –महावीर स्वामी

 

 

Truth Quotes in Hindi

Also Check : Education Quotes in Hindi | शिक्षा पर उच्च विचार

सत्य के तीन भाग हैं, प्रथम जिज्ञासा, जो कि उसकी आराधना है, द्वितीय ज्ञान, जो कि उसकी उपस्थिति है और तृतीय विश्वास, जो कि उसका उपभोग है। – बेकन

 

 

सत्य किरणों की किरण, सूर्यों का सूर्य, चन्द्रमाओं का चन्द्रमा तथा नक्षत्रों का नक्षत्र है- सत्य सबका सारभूत तत्व है। – डिकेन्स

 

 

Truth Quotes in Hindi

Also Check : Peace Quotes in Hindi | शांति के कोट्स का संग्रह

 

सत्य एक जलते हुए दीप की भाँति है, जो अंधकार में छिपाया नहीं जा सकता, क्योंकि वह अपना प्रकाश स्वयं ले चलता है। – एडवर्ड विल्सन

 

 

सत्य से बढ़कर धर्म नहीं है। सत्य स्वयं परब्रह्म परमात्मा है। – वेदव्यास

 

 

Truth Quotes in Hindi

Also Check : Bravery and Courage Quotes in Hindi | बहादुरी के कोट्स का संग्रह

 

सत्य ही समस्त पुण्यों की जड़ है। –गोस्वामी तुलसीदास

 

 

 

सत्य की ही विजय होती है, असत्य की नहीं। –मुंडकोपनिषद्

 

 

Truth Quotes in Hindi

Also Check : Trust and Belief Quotes in Hindi

 

सत्य के लिए सब-कुछ त्यागा जा सकता है, पर सत्य को किसी भी चीज के लिए छोड़ा नहीं जा सकता, उसकी बलि नहीं दी जा सकती। – विवेकानंद

 

 

सत्य का स्थान हृदय में है, मुख में नहीं। केवल मुख से निकलने के कारण कोई बात सत्य नहीं बन जाती। – शरच्चन्द्र

Truth Quotes in Hindi

Also Check : Patience And Tolerance Quotes in Hindi

 

सत्य का ज्ञान धार्मिक विश्वास का परिणाम नहीं होता, वरन् गंभीर नैतिक आचरण का अनुभव होता है। – डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन्’

 

 

परमेश्वर सत्य है; यह कहने के बजाय ‘सत्य ही परमेश्वर है’ यह कहना अधिक उपयुक्त है। – महात्मा गांधी

 

 

Truth Quotes in Hindi

Also Check : Sabse Gyani Vyakti सबसे ज्ञानी व्यक्ति

जिस प्रकार सूर्य की किरणें किसी पदार्थ से अपवित्र नहीं की जा सकतीं, उसी प्रकार सत्य को भी बाह्य स्पर्श से अपवित्र करना असंभव है। – मिल्टन

 

 

असत्य फूस के ढेर की तरह है। सत्य की एक चिनगारी भी उसे भस्म कर देती है। –हरिभाऊ उपाध्याय

 

 

Truth Quotes in Hindi

 

 

सत्य को कह देना ही मेरे मजाक करने का तरीका है। संसार में यह सबसे विचित्र मजाक है। –जार्ज बनार्ड शो

 

 

साँच बराबर तप नहीं, झूठ बराबर पाप। जाके हिरदे साँच है, ता हिरदे गुरु आप । – कबीर

 

 

Truth Quotes in Hindi

Share
Published by
Hind Patrika

Recent Posts

Go2win रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | 2024 | Hind Patrika

Go2Win - भारतीय दर्शकों के लिए स्पोर्ट्सबुक और कैसीनो का नया विकल्प आज के दौर…

3 months ago

Ole777 रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | 2023

Ole777 समीक्षा  Ole777 एक क्रिप्टो वेबसाइट  (crypto gambling website) है जिसे 2009 में लॉन्च किया…

2 years ago

मोटापा कैसे कम करें- 6 आसान तरीके – 6 Simple Ways for Weight Loss

मोटापे से छुटकारा किसे नहीं चाहिए? हर कोई अपने पेट की चर्बी से छुटकारा पाना…

2 years ago

दशहरा पर निबंध | Dussehra in Hindi | Essay On Dussehra in Hindi

दशहरा पर निबंध | Essay On Dussehra in Hindi Essay On Dussehra in Hindi : हमारे…

3 years ago

दिवाली पर निबंध | Deepawali in Hindi | Hindi Essay On Diwali

दिवाली पर निबंध  Hindi Essay On Diwali Diwali Essay in Hindi : हमारा समाज तयोहारों…

3 years ago

VBET 10 रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | जनवरी 2022 | Hind Patrika

VBET एक ऑनलाइन कैसीनो और बैटिंग वेबसाइट है। यह वेबसाइट हाल में ही भारत में लांच…

3 years ago