World Environment Day in Hindi | विश्व पर्यावरण दिवस 2021

World Environment Day in Hindi

विश्व पर्यावरण दिवस 2021

 

World Environment Day in Hindi

World Environment Day in Hindi : पर्यावरण (Environment) शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है।  “परी “ जो हमारे चारो तरफ है , और “आवरण” जो हमको चारो तरफ से घेरे हुए है।  पर्यावरण का शाब्दिक अर्थ है  “चारो ओर से घेरे हुए” । पर्यावरण और हमारे जीवन का एक अटूट सम्बन्ध है । पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए यह विश्व पर्यावरण दिवस  (World Environment Day)   मनाया जाता है।   पर्यावरण के दो अंग  (Component) है – जैविक (Biotic) और अजैविक (Abiotic).

Biotic + Abiotic = Environment

जैविक (Biotic)  के उदाहरण  –  मानव ,  पेड़ पौधे , जानवर , आदि

अजैविक  (Abiotic)  के उदाहरण  –  पानी , ज़मीन , हवा , आदि

विश्व पर्यावरण दिवस हर साल  5 जून को मनाया जाता है।  पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए यह  दिवस मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day ) मनाने की घोषणा 1972  संयुक्त राष्ट्र द्वारा की गयी थी।  विश्व पर्यावरण दिवस की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने के लिए की। 1972  में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में विश्व पर्यावरण सम्मलेन आयोजित किया  गया जिसमे 119 देशो ने भाग लिया था। और तब 5 जून 1974 में पहला विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day ) मनाया गया।

 

Also check : Slogan on Save Environment in Hindi

 

 

विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य

Aim to Celebrate World Environment Day

विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day ) मनाने का उद्देश्य यही है की लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक और सचेत किया जा सके।  प्रकृति के बिना मानव जीवन कुछ भी नहीं है , इसलिए हमे अपने पर्यावरण में शामिल पेड़ पौधे , जंगल , पहाड़ , जीव जंतु , नदिया , झरने के महत्व को समझना चाहिए और ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए जिससे इन सभी पर्यावरण के जैविक (Biotic)  और अजैविक (Abiotic) अंगो  को नुकसान पहुंचे। देश प्रदेश की अशुद्धता को देखते हुए ये समझना बहुत जरूरी हो गया है की  संपूर्ण मानवता का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर है । और अगर प्रकृति का अस्तित्व ही न रहा तो मानव जीवन कब ख़त्म होने लगेगा ये अंदाज़ा लगाना नामुमकिन है।  और यही उद्देश्य लेके संयुक्त राज्य ने विश्व पर्यावरण दिवस 5  जून को  मनाने का संकल्प लिया।

World Environment Day in Hindi

 

Also check : Slogans on Pollution in Hindi

 

विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का इतिहास

History of World Environment Day

 

वर्ष 1972 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा मानव पर्यावरण विषय पर संयुक्त राष्ट्र महासभा का आयोजन किया गया था। इसी चर्चा के दौरान विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day ) का सुझाव भी दिया गया और इसके दो साल बाद, 5 जून 1974 से इसे मनाना भी शुरू कर दिया गया। 1987 में इसके केंद्र को बदलते रहने का सुझाव सामने आया और उसके बाद से ही इसके आयोजन के लिए अलग अलग देशों को चुना जाता है। इसमें हर साल 143 से ज्यादा देश हिस्सा लेते हैं और इसमें कई सरकारी, सामाजिक और व्यावसायिक लोग पर्यावरण की सुरक्षा, समस्या आदि विषय पर बात करते हैं।

Also check : Slogans on Noise Pollution in Hindi

 

 

World Environment  Day Theme 2021

विश्व पर्यावरण दिवस थीम 2021

 

हर साल विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) को एक थीम (Theme ) दी जाती है। उस ही थीम के अनुसार सभी देश में कार्यक्रम आयोजित किये जाते है।  और इस साल विश्व पर्यावरण दिवस 2021 का थीम (Theme ) है , पारिस्थितिक  तंत्र बहाली (Ecosystem Restoration) है। पाकिस्तान वैश्विक मेजबान के रूप में कार्य करेगा।

पारिस्थितिक तंत्र की बहाली (Ecosystem Restoration) कई रूप में कर सकते है: पेड़ लगाकर, शहरों को हरा-भरा करना, बागों को फिर से बनाना, आहार बदलना या नदियों और तटों की सफाई करना ।यह हमारी ही जिम्मेदारी है की हम अपनी प्रकृति की खूबसूरती को ढलने न दे और ज्यादा से ज्यादा प्रकृति के लिए काम  करके उसकी खूबसूरती बढ़ाये , उसको नष्ट होने से बचाए और मानव जीवन भी सुरक्षित करे।   यह वह पीढ़ी है जो प्रकृति के साथ शांति बना सकती है।

Themes –

विश्व पर्यावरण दिवस 2021 का थीम : “पारिस्थितिक तंत्र बहाली (“Ecosystem Restoration”)

विश्व पर्यावरण दिवस 2020 का थीम : “जैव विविधता” (“Biodiversity”)

विश्व पर्यावरण दिवस 2019 का थीम : “वायु प्रदूषण” (“Air Pollution”)

विश्व पर्यावरण दिवस 2018  का थीम :  “बीट प्लास्टिक पोल्यूशन” (“Beat Plastic Pollution “)

 

Also check : Slogan on Pollution in Hindi

 

 

 

विश्व पर्यावरण दिवस पर जरूर ले  संकल्प

Resolutions  For  World Environment Day  2021 

 

  1. साल में कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं
  2. तालाब, नदी, पोखर को प्रदूषित ना करें, जल का सदुपयोग करे
  3. बिजली का अनावश्यक उपयोग नहीं करें
  4. कूड़ा-कचरा कूड़ेदान में फेकें , और अपने आस पास के लोगो को भी इस कार्य के लिए प्रेरित करे।
  5. प्लास्टिक / पॉलिथिन का उपयोग बंद करें।
  6. पशु-पक्षियों के प्रति दया भाव रखें।
  7. किसी भी तरह के प्रदुषण को कम करने के लिए सबको प्रेरित करे।

 

Also check : Slogan on Air Pollution in Hindi

 

 

Also check : https://youtu.be/sthB7Es9jgM

 

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.